chand vansh – कुमाऊं का चन्द राजवंश -5

पर Guruji द्वारा प्रकाशित

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 चन्द वंश – महत्वपूर्ण- प्रश्नों का संग्रह

1– बालो कल्याण चंद के पश्चात कुमांऊ की गद्दी पर कौन बैठा था – रूद्रचंद

2- रूद्रचंद किस गढ़वाल शासक व मुगल शासक के समकालीन था- गढ़वाल में परमार वंश के शासक बालभद्र शाह और मुगल वंश के शासक अकबर का समकालीन था ।     

3 – किस चंद शासक के समय दिल्ली शासक के सुबेदार हुसैन खाँ टुकड़िया ने तराई क्षेत्र पर आक्रमण किया- रूद्रचंद के समय 

4- मुगलो से संबध स्थापित करने वाला पहला चंद वंश का शासक कौन था- रूद्रचंद 

* नोट – रूद्र चन्द ने अकबर से मुलाकत की थी वह अकबर से मिलने उसके दरबार गया था उपहार लेकर लेकिन अकबर उस समय वह लाहौर अभियान में था वहीं जा कर उसने उस से मुलाकात करी थी ।

रूद्र चन्द ने अकबर के सेनापति को मल्ल युद्ध ( इक्फफा ) युद्ध में हराया था l 

5- पर्वतीय क्षेत्र में आक्रमण करने वाला पहला मुस्लिम कौन था- हुसैन खाँ टुकड़िया 

6- नागौर के युद्व में किस चंद शासक ने अकबर की और से युद्ध में भाग लिया था – रूद्रचंद

7- अकबर नामा में किस चंद शासक कि वीरता का उल्लेख किया गया है- रूद्रचंद

8- अल्मोड़ा में मल्ला महल का निर्माण किसने किया- रूद्रचंद

9- ओली ब्राहमण की नियुक्ती किसने करी- रूद्रचंद

10- अकबर ने रूद्रचंद को कितने माल परगना का फरमान दिया- चौरासी  माल परगना

नोट- अकबर के नौरत्न में शामिल बीरबल को रूद्रचंद ने अपना राज पुरोहित नियुक्त किया बीरबल के वंशज दीपचंद के समय तक कुमांऊ के दरबार में दक्षीणा लेने दरबार में आते थे

11- किस चंद शासन ने गढ़वाल सरोला ब्राहमणों की भांति कुमाऊँ में चैथानी ब्राहमण की नियुक्ती करी- रूद्रचंद

12- अकबर नामा के अनुसार रूद्रचंद ने अकबर से कहा मुलाकात करी- लाहौर

13- जहाँगीर ने अपनी आत्मकथा में किसके भेंट का वर्णन किया हैं- रूद्रचंद तथा अकबर की

14- अकबर नामा में किस चंद शासक की वीरता का उल्लेख किया है- रूद्रचंद

15- उषारूद्रगोदिया, त्रिवेणिक धर्मनिर्णय ग्रन्थों की रचना किसने करी- रूद्रचंद

16- रूद्र्रचंद के सेनापति का क्या नाम था- पुरूषोत्तम पंत (पुरुष पंत)

17-ग्वालदम का युद्व 1591 किसके मध्य हुआ- पुरोषोत्तम पंत के नेतृत्त में रूद्रचंद व गढ़वाल के शासक बलभद्रशाह व सुकाल देव की सेना के मध्य

18- किस चंद शासक ने युवाओ को संस्कृत शिक्षा प्राप्त करने के लिए बनारस व काशी भेजा था – रूद्रचंद

19- रूद्रपुर नामक शहर किस चंद शासक ने बसाया था – रूद्रचंद

20 – रूद्रपुर शहर में अटरिया मंदिर का निर्माण किसने किया- रूद्रचंद

21-  रूद्रचंद ने गढ़वाल के किस गढ़ पर आक्रमण किया- बधाणगढ़

21- रूद्रचंद के पुत्रों का  क्या नाम था-1 शक्ति गोसांई 2 लक्ष्मीचंद

22- उत्तराखण्ड इतिहास में कुमाऊं का धृतराष्ट्र किसकों कहते हैं- शक्ति गोसांई 

क्योंकि शक्ति गुसाईं जन्म से अंधा था l 

23- रूद्रचंद का कौन सा पुत्र था जो जन्म से अंधा था- शक्ति गोसांई 

24- कुमाऊँ में मापन प्रणाली मुठ्ठी, नाली, आदि की शुरूआत किसने करी- शक्ति गोसांई  

25- चंदो के समय भूमि के मालिक को क्या कहते थे- थातवान

26- किसने फौज में भर्ती होने के लिए परीक्षा प्रणाली प्रारम्भ करवाई थी – शक्ति गोसांई 

श्रेणी:

0 टिप्पणियाँ

प्रातिक्रिया दे

Avatar placeholder

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!